Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

PPE किट पहनकर डॉक्टर्स के साथ ख़ुद कोविड सेंटर पहुंच गए विधायक उमेश शर्मा काऊ, icu सेंटर का हो रहा है निर्माण

Uttarakhand


विधायक उमेश शर्मा , साथ में डॉ मुकेश गुप्ता, डॉ आनंद शुक्ला एवं अन्य

देहरादून

पीपीई किट पहनकर खुद रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कोविड सेंटर में घूम रहे हैं। कोविड पीड़ितों के लिए अपने कार्यों से विधायक उमेश शर्मा जनता में इस समय सुर्खियां बटोर रहे हैं। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रायपुर कोविड सेंटर में ICU के निर्माण कार्य का निरक्षण किया गया । ICU का कार्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर आनंद शुक्ला, कोविड सेंटर के नोडल डॉक्टर वी पी सिंह, प्रबन्ध निदेशक कनिष्क अस्पताल डॉक्टर मुकेश कुमार गुप्ता , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कनिष्क अस्पताल डॉक्टर संदीप राजबहादुर एवं अन्य डॉक्टरो के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है । विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रोगियों का हाल चाल पूछा और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का संदेश रोगियों को दिया गया । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकलप है कि हम हर सम्भव सुविधा अपने लोगो को उपलब्ध उपलब्ध कराये । ईश्वर सभी को स्वास्थ्य रखे ।