Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कुम्भ 17अप्रैल को हो जाएगा समाप्त! कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर निरंजनी अखाड़े के फैसला

Uttarakhand


रविन्द्र पुरी(सचिव निरंजनी अखाड़ा)

हरिद्वार
हरिद्वार श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कुंभ मेले के समापन की घोषणा कर दी है, उन्होंने कहा कि मुख्य शाही स्नान संपन्न हो गया है उसके बाद अखाड़ों में बड़ी संख्या में संत और भक्तों में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमारे अखाड़े ने 17 अप्रैल को कुम्भ समाप्त करने का निर्णय लिया है, उन्होंने कहा कि यह अखाड़ा परिषद का फैसला नहीं है यह हमारे अखाड़े का निजी फैसला है, अधिकतर अखाड़ों की यही राय है हमने अपने अखाड़े में कुम्भ समापन की घोषणा कर दी है।