Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

थाना कांठ में वर्षों से नहीं हुई लावारिस वाहनों की नीलामी

Uttarakhand


कांठ। थाना कांठ परिसर में खड़े लावारिस चार पहिया व दोपहिया वाहनों की नीलामी नहीं की गई है जिस कारण से यह वाहन खड़े-खड़े जलने लगे हैं।
थाना कांठ वाहनों के चालान करने में काफी आगे रहा है। थाना परिसर में सैकड़ों दो, तीन एवं चार पहिया वाहन खड़े हुए हैं, जो मूसलाधार वर्षा, भीषण गर्मी की मार नहीं झेल पा रहे हैं। सैकड़ों वाहन में जर लग गई है। यहां अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन लगा रहता है परंतु किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

अनेक लोग आरटीओ कार्यालय मुरादाबाद के चक्कर लगा लगा कर निराश होकर अपना वाहन छोड़ने के लिए विवश हो जाते हैं। वर्षों से कांठ थाने में वाहनों की नीलामी नहीं हुई। एक दशक पूर्व लगभग वाहनों की कम से कम एक वर्ष में नीलाम हो जाती थी। अभी कुछ वाहन सही अवस्था में है यदि शीघ्र नीलामी हो जाएगी तो सरकार और आम नागरिकों को भी लाभ मिल सकता है।