Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जानिए मार्च का पहला हफ्ता कैसा रहेगा टैरो कार्ड रीडर अम्बिका से

Uttarakhand


प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर अम्बिका

ज्योतिष/आस्था

मार्च का पहला हफ्ता सोमवार से शुरू हो रहा है। ज्योतिष में विश्वास रखने वालों को टैरो कार्ड रीडर ‘ अम्बिका ‘ बता रहीं हैं, कि कैसा रहेगा आपका मार्च का पहला हफ़्ता ( ईमेल: ambika.9760reader@gmail.com ) (मोबाइल: 9760157885 )

मेष
मेष राशि के लिए फरवरी 2021 का यह अंतिम सप्ताह मानसिक रूप से अस्थिरता वाला रह सकता है। आपकी निर्णय क्षमता कमजोर रहेगी। सर्दी-जुकाम, बुखार की आशंका है। सप्ताह मध्य से कार्य गति पकड़ेंगे। कुछ अटके हुए कार्यो को पूरा करने का प्रयास करेंगे, हालांकि आर्थिक कमजोरी बनी रहेगी। आय में कमी और खर्च में अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। संतान के साथ भी पटरी नहीं बैठेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव आएगा।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी का अंतिम सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में जो कार्य शुरू करेंगे वे सप्ताहांत तक पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मतभेद हो सकता है। त्वचा संबंधी रोगों से परेशान रहेंगे। नेत्र पीड़ा आने की आशंका है। निजी संबंधों में आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए यह जरूरी होगा किछोटी-छोटी बातों को दिल से लगाना बंद कर दें। आर्थिक मामले ठीक रहेंगे।

मिथुन
सप्ताह आर्थिक तरक्की वाला रहेगा। जो कार्य चल रहे हैं उनमें तरक्की होगी, धन का आगमन सुगमता से होगा। व्यापारी वर्ग कार्य विस्तार करेंगे। परिवार के बुजुर्गो के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कहीं अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह की बात इस सप्ताह में बन सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा को तरक्की के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट बनी रहेगी।

सिंह
इस राशि के बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह आगे बढ़ने का है। अब तक जिन कार्यो में हानि हो रही थी, वे लाभ देने लगेंगे। इससे मानसिक शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक स्थिति उत्तम रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी सप्ताह उत्तम रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। युवाओं को अच्छे जाब ऑफर आएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे। जीवनसाथी के साथ सुकूनभरा समय बिताएंगे। खर्च में कमी आएगी। संतान के कार्यो पर खर्च करना पड़ सकता है।

कन्या
इस राशि व्यापारियों के लिए सप्ताह उन्नतिदायक रहेगा। नौकरीपेशा को बड़ा पद और पैसा ऑफर हो सकता है। जॉब में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपकी रुचि धर्म, अध्यात्म, योग आदि में बढ़ेगी। आर्थिक मामलों के लिए सप्ताह शुभ है। बड़ा निवेश करने की योजना बनेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही दिक्कतें समाप्त होंगी। प्रेमी-प्रेमिकाएं एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे। सप्ताह में किसी पुराने मित्र से मेल-मुलाकात हो सकती है।

कर्क
यह सप्ताह आय में वृद्धि करने वाला साबित होगा। संपत्ति संबंधी कार्यो में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भवन, भूमि वाहन सुख प्राप्ति होगा। विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों में सबसे आगे रहेंगे। युवतियों को नया प्रेम संबंध प्राप्त होने के योग बनेंगे। निजी रिश्तों में पुरानी कड़वाहट भुलाकर नए सिरे से आगे बढ़ने का वक्त है। व्यापारी वर्ग अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए यात्राएं करेंगे। नौकरीपेशा को अस्थिरता महसूस होगी। दांपत्य जीवन की टकराहट समाप्त होगी।

तुला
इस सप्ताह अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नए कार्य व्यवसाय को लेकर बनी योजनाएं साकार होने में संशय रहेगा। धन की कमी के कारण कुछ काम अटक सकते हैं। संतानपक्ष के कार्यो को सराहना और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सप्ताह जरूर अच्छा बीतेगा। उन्हें अच्छा ऑफर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर पूरा फोकस करें। दांपत्य और प्रेम में सतर्कता रखना आवश्यक है।

वृश्चिक
इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। बीमारियों पर भी खर्च अधिक होने की स्थिति है। भौतिक सुख-सुविधाएं पूरी करने के लिए कर्ज लेने से बचें। रिश्तों में आपसी सामंजस्य और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को किसी कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर असहमति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से विरोध होगा। नए स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं लेकिन पहले पूरी योजना बना लें।

धनु
इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। अचानक पैसों की जरूरत महसूस हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर भी अपेक्षाकृत अधिक खर्च होगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं लेकिन भाइयों से विवाद हो सकता है। सेहत थोड़ी नरम-गरम रह सकती है। पारिवारिक मेल-मिलाप, सुखद यात्रा, धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। विद्याथियों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। क्रोध पर काबू रखें।

कुंभ
चाहे आप नौकरी कर रहे हों या बिजनेस, निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने की आवश्यकता है। बौद्धिक कार्य, लेखन, साहित्य आदि से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रेमियों का सप्ताह सुखद बीतेगा, किसी रोमांटिक यात्रा पर साथ जा सकते हैं। सेहत के लिहाज से सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। बुखार, सिरदर्द, बदनदर्द से परेशान रहेंगे। आर्थिक लेन-देन के बड़े मामलों से लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे।

मकर
आपके लिए कुछ अच्छी खबरें आने वाली हैं। आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक, जॉब, बिजनेस सभी के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पिछले कुछ सप्ताह से जो परेशानियां चल रही हैं, वे दूर हो जाएंगी। इस राशि के जो जातक विदेशों में पढ़ाई, जॉब या बिजनेस का सपना संजोए हुए हैं, उनकी इच्छा पूरी होने का समय आ गया है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। नए प्रेम संबंध स्वीकार करते समय सतर्क रहें।

मीन
बिजनेस में बने हुए उतार-चढ़ाव थमेंगे। समय प्रबंधन और प्रोफेशनल एप्रोच रखने से लाभ होगा। निजी संबंधों को सुधारने के लिए अहंकार को त्यागना होगा। नौकरीपेशा को अपने कार्य में जरा भी ढिलाई नहीं बरतना है। भूमि, संपत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस सप्ताह सेहत में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यो में भाग लेंगे। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी पुराने निवेश से लाभ कमाएंगे।