Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

गोरुगांव ट्राली दुर्घटना में घायल मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे यशपाल आर्य एवं संजीव आर्य

Uttarakhand


Photo: घायल महिला से कुशलक्षेम पूछते हुए यशपाल आर्य

बाजपुर/ऊधमसिंहनगर (Big News Today)

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बाजपुर के विधायक यशपाल आर्य तथा पूर्व विधायक संजीव आर्य ने अस्पताल पहुंचकर गोरूगांव ट्राली दुर्घटना में घायल मरीजों का हालचाल जाना। इस अवसर पर आर्य ने दुर्घटना में घायल मरीजों तथा उनके परिजनों को आश्वस्त करते हुए हर संभव सहयोग दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
पूर्व मंत्री एवं विधायक यशपाल आर्य ने कहा कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद प्रदेश सरकार स्तर से मरीजों के प्रति सहानुभूति के दो शब्द तक ना निकलना हैरतअंगेज बना हुआ है। ये दुर्घटना 26 मार्च को हुई थी, लेकिन विधानसभा का सत्र देहरादून में चलने के कारण यशपाल आर्य अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए थे। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के पास वे एक-एक करके गए और उनका कुशलक्षेम पूछा।

Photo: अस्पताल में घायलों का हालचाल लेते यशपाल आर्य एवं संजीव आर्य

क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के साथ नैनीताल से पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार के स्तर से जनजाति समाज की उपेक्षा बताते हर इसपर गहरी नाराजगी भी व्यक्त की। आर्य ने बताया उन्होंने सरकार से दुर्घटना में मृत महिलाओं के परिजनों को तत्काल 10-10 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायल मरीजों को 2-2 लाख एवं सामान्य रूप से घायल मरीजों को ₹50 हजार दिए जाने का अनुरोध किया है।