Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जसपाल राणा का निधन अत्यंत दुखद एवं भारत के लिए अपूरणीय क्षति

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मूल रूप से जनपद टिहरी के निवासी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा का निधन अत्यंत दुखद एवं भारत के लिए अपूरणीय क्षति है।

जसपाल राणा एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल एवं नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने तथा नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।विश्व शूटिंग चैंपियनशिप, एशियन गेम्स एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर जसपाल राणा ने भारत का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया। उनकी उपलब्धियां सदैव देश के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेंगी।


माँ कुंजापुरी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *