Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पहाड़ों की रानी मसूरी में बदला मौसम का मिजाज तेज बारिश के साथ तापमान में आई गिरावट

Uttarakhand


मसूरी



पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने सोमवार को दोपहर में अचानक से मिजाज बदल लिया। मसूरी में तेज बारिश के साथ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।मसूरी में घना कोहरा और बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मसूरी में मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग बदले मौसम और बारिश का मजा ले रहे हैं तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोग ठंड का भी आनंद उठा रहे हैं बता दें कि पिछले 2 दिनों से मसूरी में गर्मी का एहसास हो रहा था ।सोमवार को अचानक बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है और निचले इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे कई इलाकों में पड़ रही गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल पाएगी।