Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने 24-25 फरवरी का धरना-प्रर्दशन कार्यक्रम स्थगित किया, सीजीएम नीलिमा गर्ग आश्वासन वार्ता के बाद लिया फैसला

Dehradun Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने अपना 24-25 फरवरी को धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग से वार्ता के बाद मिले आश्वासन पर ये निर्णय लिया गया है।

जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि सीजीएम से वार्ता में निम्न बिंदुओं पर बनी आम सहमति बनी है।- 1.आयुष्मान योजना का लाभ तीन दिन की समयसीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा।

  1. समूह घ से ग के लिए विभागीय चयन समिति के द्वारा जल्द परीक्षा संपन्न करायी जाएगी।
  2. पम्प चालकों के लिए तीसरी पदोन्नति के लिए पम्प अधीक्षक ग्रेड 1 का पद ढाँचे में व्यवस्था की जाएगी।
  3. जल संस्थान तकनीकी कर्मियों को रु. 1200 वाहन भत्ता दिया जाएगा।
  4. पी. टी. सी. , संविदा कर्मियों, कंप्यूटर आपरेटरों के लिए खाली पदों पर पद सृजित कर भर्ती की जाएगी।

कर्मचारी सन्गठन के पदाधिकारियों ने वार्ता सफल होने और आश्वासन मिलने पर मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग का आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जिन बिंदुओ पर सहमति बनी है उनपर अमल भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य माँगे शासनस्तर से विचाराधीन हैं। सीजीएम से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी व प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। साथ ही जल संस्थान के सचिव प्रशासन सत्येंद्र कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक आरके रोहिला एवं मुख्य लेखाधिकारी देवराज भी उपस्थित रहे।