Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

साल 2021 में धार्मिक कार्यों में वृश्चिक राशि वालों का मन लगेगा:अम्बिका

Uttarakhand


प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर अम्बिका

ज्योतिष/आस्था

वृश्चिक राशि वालों को प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर ‘ अम्बिका ‘ बता रहीं हैं, कि कैसा रहेगा आपका साल 2021. ( ईमेल: ambika.9760reader@gmail.com ) (मोबाइल: 9760157885 )

वृश्चिक राशि

साल 2021 में धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। दान-पुण्य के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। साल की शुरुआत में सामाजिक कार्य करने से सम्मान मिलेगा और शुभ अवसरों की प्राप्ति होगी। संतान की आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा और मांगलिक कार्य होने की संभावना बन रही है। घर का कोई सदस्य विदेश जा सकता है। साल के मध्य में पारिवारिक आय में बढ़ोतरी होगी और जीवनसाथी का हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। अगस्त-सितंबर का समय छात्रों के लिए थोड़ा चैलेंज भरा रहेगा। इस समय ज्यादा काम करेंगे और मेहनत को रफ्तार देंगे। अक्टूबर-नवंबर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे, जिससे आपको भविष्य में सफलता मिलेगी। साल के अंतिम माह में कार्य को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

वृश्चिक राशि वाले निम्न उपाय अपनाएं

साल 2021 में मनोकामना पूर्ति के लिए आपको प्रत्येक मंगलवार के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आप नए साल में भयमुक्त रहेंगे।