Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधानसभा भर्ती: सीएम धामी ने स्पीकर को पत्र लिखकर जांच कराकर कार्यवाही का किया अनुरोध

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

विधानसभा में हुई मनमर्जी भाई भतीजावाद वाली भारतीयों परके बवाल से सरकार भी असहज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी में इस मामले की जांच कराने के लिए स्पीकर ऋतु खंडूरी को पत्र लिखकर जांच कराने और गड़बड़ियों वाली भारतीयों को निरस्त करने और व्यबस्था सुधार की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से uksssc में हुई भर्ती घोटाले में सख्त कदम।उठाया है वैसे ही उन्होंने विधानसभा स्पीकर से भी अनुरोध पूर्वक अपेक्षा जताई है।

आपको बता दें कि विधानसभा एक स्वायत्तशासी वैधानिक विधायी संस्था है इसमें सरकार यानी कार्यपालिका की कोई संस्था सीधे तौर पर जांच या हस्तक्षेप नहीं कर सकती है, इसलिए सीएम धामी ने स्पीकर से जांच की अपेक्षा जताते हुए पत्र लिखा है।