Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सरकारी प्रवक्ता ने माना कि राज्य में वैक्सीन की कमी है लेकिन जरूरत के मुताबिक मंगाई जा रही है, भारत बड़ा देश है और सभी जगह वेक्सीनेशन चल रहा है:मंत्री सुबोध उनियाल

Uttarakhand


देहरादून
उत्तराखंड में वैक्सीन की कमी को अब सरकारी स्तर पर भी स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन साथ ही सरकारी प्रवक्ता ने ये भी कहा है कि जरूरत के अनुसार वैक्सीन मंगाई जा रही है। जिससे जल्दी ही पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। राज्य में कई स्थानों पर वेक्सिनेशन का कार्यक्रम अभी रुका हुआ है। वेक्सिनेशन शुरू होने पर कुछ दिन के बाद वैक्सीन के समाप्त होने की खबरें राज्य में अलग-अलग स्थानों से सुनने को मिलने लगीं हैं। हालांकि सरकार अभी तक ये मानने को तैयार नही थी कि वैक्सीन की कमी है लेकिन अब सरकार आखिरकार मान रही है कि प्रदेश में वैक्सीन की कमी है।

शासकीय प्रवक्ता और मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि भारत एक बड़ा देश है यहां जनसंख्या काफी ज्यादा है और पूरे देश में वेक्सिनेशन चल रहा है। इसलिये वैक्सीन की कमी आ रही है, इसके लिये सरकार ने ग्लोबल टेंडर भी निकाले हैं। जिससे बाहर से भी वैक्सीन मंगाने की बात हो रही है। शासकीय प्रवक्ता और मंत्री सुबोध उनियाल ने वैक्सीन को लेकर कांग्रेस के पोस्टर अभियान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा किया है।