Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Election 2022: ओपिनियन पोल सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में हरीश रावत बने हुए हैं पहली पसंद !

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। उत्तराखंड में एक ताजा ओपिनियन पोल सर्वे में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर दिख रही है। दूसरी ओर ‘आम आदमी पार्टी’ भी दोनों पार्टियों के वोट बैंक पर सेंध लगाने को भी तैयार बैठी है। उत्तराखंड के गढ़वाल-कुमाऊं के सभी 13 जिलों में 14 फरवरी को मतदान होगा। ओपिनियन पोल सर्वे के नतीजे बताते हैं कि उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी की ही सरकार बनेगी। भाजपा को 36-40 सीटें मिलने के आसार हैं।
विपक्षी कांग्रेस की बात करें, तो इस बार कांग्रेस को 26 से 30 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा। कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनावी मैदान में उतरने वाली ‘आप’ को एक से तीन सीटों पर ही सिमट सकती है, जबकि अन्य को सिर्फ एक ही सीट से संतुष्ट होना पड़ेगा। ओपिनियन पोल की बात करें, मुख्यमंत्री चेहरे पर 37 फीसदी वोटों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहली पसंद बने हुए हैं। जबकि, 29 प्रतिशत वोटों के साथ पुष्कर सिंह धामी दूसने नंबर हैं। भले ही युवा चेहरा होने के साथ ही ताबातोड़ घोषनाएं धामी ने की हों, लेकिन हरीश रावत के सामने उनकी चमक फिकी दिखाई दे रही है। ‘आप’ के कर्नल अजय कोठियाल नौ फीसदी वोटों के साथ लोगों की तीसरी पसंद बने हुए हैं, जबकि भाजपा के सांसद अनिल बलूनी को 18 फीसदी लोग उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।