Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में भी लगाया गया नाइट कर्फ्यू, धामी सरकार ने लिया फैसला

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. इससे पहले यूपी, दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू का लगाया जा चुका है.

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रोन से संक्रमण का पहला मामला देहरादून में सामने आया है. उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि हाल में स्कॉटलैंड से लौटी एक 23 वर्षीया महिला के नमूने की जांच में उसके ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.