Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून: यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग मुखर हो गई है. छात्र संगठन मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए. उसके बाद एक जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च निकालते हुए सचिवालय की ओर बढ़े, लेकिन सुभाष रोड पर पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर लगाकर रोक दिया. रोके जाने से नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे.

इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि छात्र संगठन विगत लंबे समय से यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक, विधानसभा में हुई बैक डोर नियुक्तियों के खिलाफ लगातार आंदोलनरत हैं. सरकार से मांग कर रहे हैं कि यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की जाए. उन्होंने कहा कि इसके अलावा विधानसभा में जितनी भी बैक डोर से नियुक्तियां हुई हैं. उन नियुक्तियों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.