Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Exclusive: ‘बिग न्यूज़ टुडे’ से बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी “यूक्रेन से लोगों को लाने के प्रयास किये तेज़”, छात्रों के परिजनों और पीएम मोदी से भी फोन पर की है सीएम ने बात

Uttarakhand


फ़ोटो: यूक्रेन में फंसे छात्र (फाइल फोटो)

देहरादून (Big News Today)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन फंसे उत्तराखंड के लोगों और छात्रों को वहां से वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं, इस बावत मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री से भी देर रात को फोन पर बात की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने विदेश में रह रहे उत्तराखंड के लोगों के परिजनों से भी बात की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Big News Today से कहा है कि वे उत्तराखंड के लोगों को यूक्रेन से वापसी के लिए भारत सरकार से लगातार संपर्क में हैं और गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं।

छात्रों की डिटेल एकत्र करने के लिए जारी आदेश

सीएम धामी ने यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे सूर्यांश की माता श्रीमती रश्मी बिस्ट से बात की , साथ ही छात्रा आस्था पोखरियाल और श्रेया सिंह के बारे मैं भी जानकारी ली। सीएम ने छात्र अंकुर वर्मा के पिता से भी बात की। सीएम धामी ने सभी लोगों के सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रशासन को यूक्रेन मैं रह रहे और लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि उत्तराखंड से यूक्रेन में रह रहे लोगों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो सके। यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू होने के बाद वहां रह रहे छात्रों के सामने फंसने जैसी स्थिति हो गई है। औरवे सभी भारत वापस लौटने की कोशिशें कर रहे हैं।