Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रेकॉर्ड: उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने एक दिन में बिजली उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

Dehradun Delhi Uttarakhand


Big News Today

देहरादून। Big News Today उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने अपनी स्थापना से अब तक एक दिन में बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने कुशल प्रबंधन एवं बेहतरीन कार्य संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए दस दिन के भीतर पुनः रिकार्ड विद्युत उत्पादन करते हुए ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि यूजेवीएनएल की जल विद्युत परियोजनाओं द्वारा 5 अगस्त को 25.962 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया । जो कि निगम की स्थापना के बाद से अब तक का किसी भी एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है। 

प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि अभी गत 28 जुलाई को ही निगम की परियोजनाओं द्वारा 25.912 मिलियन यूनिट उत्पादन किया गया था । जो कि इससे पूर्व का किसी भी एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन था। संदीप सिंघल ने कहा कि परियोजनाओं के जल संग्रहण क्षेत्रों में अतिवृष्टि, भूस्खलन एवं बाढ़ आदि के कारण उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी परियोजनाओं द्वारा रिकार्ड उत्पादन निगम कर्मियों के कार्य के प्रति दृढ़ संकल्प एवं समर्पण का परिचायक है।

जल विद्युत निगम के विद्युत गृहों की इस उपलब्धि पर हर्ष प्रकट करते हुए प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने कहा कि सर्वाधिक विद्युत उत्पादन की यह उपलब्धि विद्युत गृहों की मशीनों के बेहतर संचालन, रखरखाव एवं कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य से ही संभव हुआ है। श्री संदीप सिंघल ने आशा व्यक्त की कि अपनी बेहतरीन कार्य संस्कृति तथा कार्मिकों की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लगन से निगम भविष्य में भी इसी प्रकार विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान स्थापित करते हुए राज्य को ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी बनाने में सहयोगी बनेगा।