Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल को सेना में कमीशन होने पर शुभकामनाएं दी

Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अमर शहीद नायक दीपक नैनवाल की पत्नी लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल के निवास पर पहुंचे। उन्होंने लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल को सेना में कमीशन होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश रक्षा में पति की शाहदत के बाद अब वीरांगनाएं स्वयं अदम्य साहस के साथ देश रक्षा में सीमा पर मोर्चा संभालने लगी हैं।

मई 2018 में शहीद नायक दीपक ने मां भारती की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं का जज्बा, साहस और धैर्य वंदनीय है। इनकी प्रेरणा मातृभूमि पर मिटने के इतिहास में जरूर एक नया अध्याय जोड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि लेफ्टिनेंट ज्योति की यह उनके शहीद पति के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने सैन्य धाम में वीरांगनाओं के जज्बे को नमन करते हुए कहा कि देशसेवा करने की ‘सैन्यधाम’ की इस गौरवशाली परंपरा को बनाये रखने के लिए बेटी ज्योति ने हमें गौरवान्वित किया है। पूर्व सीएम ने लेफ्टिनेंट ज्योति को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट ज्योति के बच्चों के साथ ही पूरा परिवार मौजूद था।