Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ईवीएम के साथ ही बैलेट पेपर पर भी सवाल उठाकर कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है- त्रिवेंद्र सिंह रावत

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

त्रिवेंद्र ने कांग्रेस पर साधा निशाना पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ईवीएम पर सवाल उठाने को बताया गलत

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कांग्रेस ने फिर से अपना ईवीएम राग अलापना शुरू कर दिया है। ईवीएम के साथ ही बैलेट पेपर पर भी सवाल उठाकर कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। 10 मार्च को भाजपा पूर्व बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उत्तराखंड में सरकार रिपीट नहीं होने का मिथक है, लेकिन जनता इस बार इस मिथक को तोड़ेगी।

रावत ने कहा भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है। विकास के दम पर भाजपा चुनावी मैदान में उतरी थी और जनता ने इन्हीं योजनाओं पर अपना भरोसा जताया है। निश्चित ही भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के नेता लगातार ईवीएम पर निशाना साध रहे हैं, लेकिन ईवीएम पूरी तरह से भरोसेमंद है। ईवीएम में किसी भी तरह की छेड़छाड़ होना असंभव सा है।