Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू किया गया हर घर तिरंगा महाभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है: त्रिवेंद्र रावत

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

प्रधानमंत्री के आवाहन पर आज देहरादून मे दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अमृत महोत्सव के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत घंटाघर, देहरादून में स्थापित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के से की गई। उसके बाद तिरंगा यात्रा को पलटन बाजार से शुरू होकर दर्शनी गेट पर समापन किया गया। तमाम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित स्कूल के बच्चो ने भी शिरकत की इस अवसर पर 111 फिट लम्बा तिरंगा लेकर तीन किलोमीटर लंबी यात्रा निकली गई। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू किया गया हर घर तिरंगा महाभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। बड़ी संख्या में लोग घर आज बाहर निकलकर अन्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विशेष तौर पर युवाओं, स्कूली बच्चों का जोश देखते ही बनता है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देशभर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यह अमृत महोत्सव देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को समर्पित है। हमें उनके बलिदान गाथाओं को सदैव स्मरण में रखना है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा महाभियान से पूरा देश आज एक सूत्र में बंध गया है। उन्होंने मां भारती के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन किया और कहा कि तिरंगा देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोता है। उन्होने सभी से इस महाभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अपील की। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विश्वभर में भारत का मान सम्मान बढा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की पूरी टीम का धन्यवाद प्रकट किया है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा , व्यापार मंडल के मुख्य संग्रक्षक पृथ्वीराज सिंह चौहान , मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा , पूर्व दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री रविंद्र कटारिया, बीजेपी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट , पार्षद अजय सिंघल, ऋतु मित्रा एवम अन्य व्यापार मंडल पदाधिकारी उपस्थित हैं। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग के अध्यक्ष पंकज मेसन ने कहा की देश प्रेम की भावना हर हिंदुस्तानी के दिल मे है और इस अमृत महोत्सव मे उन्होंने अपील की के सारे देश वासी अपने घरों पर तिरंगा फहराए। जगह जगह पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के सभी पद अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संरक्षक सुशील अग्रवाल, संरक्षक कालू भगत, संरक्षक रवि मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, सचिव विनय नागपाल, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, युवा सचिव दिव्य सेठी, जसपाल सिंह, ज्योतिन्नरूला, संयोजक अमरदीप सिंह, संयोजक हेम अस्तोगी, संयोजक दीपू नागपाल, संयोजक अशोक अग्रवाल, संयोजक मनीष शर्मा, संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, रजत गुप्ता, सुमित कोहली, राधे श्याम, नरेंद्र छाबरा, बबलू अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।