मसूरी। आज 2 सितंबर को उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद दिवस के अवसर पर मसूरी झूला घर स्थित शहीद स्थल पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से संबोधित कर खटीमा एवं मसूरी के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन में वृद्धि की घोषणा की गई।
नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी ने नम आंखों से शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस सपने के लिए अपना बलिदान दिया, उस सपने का उत्तराखंड बनाने के लिए हम सभी मिलकर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।



