Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: फर्राटा मोटरबाइक राइडर्स के सपनों पर चला बुलडोजर, जब देहरादून पुलिस के रोडरोलर के नीचे आए सैकड़ों मोटरसाइकिल के साइलेंसर

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

मॉडिफाईड साइलेंसर के विरुद्ध चलाए गए अभियान में जनपद देहरादून पुलिस द्वारा 461 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है तथा 57 वाहन सीज किए गए। उक्त चालानी कार्यवाही में यातायात पुलिस जनपद देहरादून द्वारा 185 वाहनों के साइलेंसर उतारकर यातायात कार्यालय में दाखिल किए गए जिनको आज गुरुवार को यातायात कार्यालय के बाहर रोड पर रोडरोलर के माध्यम से नष्ट किया गया।



पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून अक्षय कोंडे द्वारा दुपहिया वाहन पर इस प्रकार के मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाए जाने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करें, यदि भविष्य में भी कोई वाहन चालक मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन संचालित करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध तथा मकैनिक जिनके द्वारा ये मॉडिफ़िकेशन किया गया तथा स्पेयर-पार्ट की दुकान के विरुद्ध IPC की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। यानी Zero टॉलरन्स की पॉलिसी अपनाई जाएगी।