Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कल ऐसा रहेगा देहरादून का ट्रैफ़िक रूट घर से बाहर देख कर निकले देखिए पूरी खबर

Uttarakhand



यातायात पुलिस देहरादून Big News Today

दिनांक 23.08.2021 से प्रस्तावित “विधानसभा सत्र” के दौरान देहरादून शहर का यातायात प्लान निम्नवत रहेगा-*

 विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात / कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाईंट निर्धारित किये गये है-

  1. प्रगति विहार बैरियर
  2. शास्त्रीनगर बैरियर
  3. बाईपास बैरियर
  4. डिफेंस कालोनी बैरियर

 सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

 देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कालोनी / फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे।

 धर्मपुर चौक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आई0एस0बी0टी0 की ओर भेजा जायेगा ।

 मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा ।

 मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से 06 नम्बर पुलिया से नेहरू कालोनी, आराघर, ई0सी रोड होते हुए देहरादून भेजा जायेगा ।

 प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किये जायेगें ।

 जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा ।

 यातायात का दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेकर वापस डोईवाला की ओर भेजा जायेगा ।

 डिफेंस कालोनी जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को नेहरू कालोनी थाना कट से पुरानी बाईपास चौकी की ओर डायवर्ट किया जायेगा। स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत वाहनों को विशेष परिस्थितियों मे ही डायवर्ट किया जायेगा, सामान्य स्थिति में व्यक्गित वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जायेगा, परन्तु व्यवसायिक वाहनों को लगातार डायवर्ट किया जायेगा, वे किसी भी दशा में विधानसभा की ओर नही जायेगें ।

 आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जायेगा तथा डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है ।

नोट-
आपातकालीन सेवा जैसे एम्बुलेंस, फायर सर्विस, नगर निगम एवं अन्य सरकारी / अनुमन्य वाहनों आदि को उक्त प्रतिबन्धों से मुक्त रखा जायेगा ।