
Big News Today
Tokyo Paralympics news: बुधवार की रात नौ बजकर 20 मिनट पर टोक्यो में प्रमोद और मनोज के बीच मैच होगा। एक सितंबर से शुरू हो रहे पैरा बैडमिंटन खेल पांच सितंबर तक चलेंगे। इससे पूर्व प्रमोद भगत ने मनोज को युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में हराया था।
टोक्यो पैरालंपिक में अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार आज अपने ही देश के विश्व नंबर एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत से मैच खेलेंगे। मनोज सरकार ने कहा कि मैच को लेकर घबराहट है, लेकिन मुकाबला कड़ा होगा।
प्रमोद भगत ने मनोज को युगांडा में हराया था
बुधवार की रात नौ बजकर 20 मिनट पर टोक्यो में प्रमोद और मनोज के बीच मैच होगा। एक सितंबर से शुरू हो रहे पैरा बैडमिंटन खेल पांच सितंबर तक चलेंगे। अमर उजाला से हुई बातचीत में मनोज ने बताया कि इससे पूर्व प्रमोद भगत ने उन्हें युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में हराया था।
‘पूरे जी-जान से जीतने की कोशिश करूंगा’
मनोज के कहा कि थाइलैंड में फाइनल में उनसे हार मिली। मुकाबले को लेकर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और पूरे जी-जान से जीतने की कोशिश करूंगा। हम दोनों के बीच मुकाबला कड़ा होगा। एसएल-3 श्रेणी के लिए दो पूल बनाए गए हैं, जिसमें हर पूल में तीन-तीन खिलाड़ी हैं। मनोज के साथ प्रमोद भगत और यूक्रेन के एलेक्जेंडर हैं। दूसरे पूल में ब्रिटेन के डेनियल, जापान के उकेन और इंडोनेशिया के डस्यूक शामिल हैं।
पैरालंपिक खिलाड़ी बोले मनोज लाएंगे देश के लिए स्वर्ण पदक
अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार से प्रशिक्षण लेकर ऊधमसिंह नगर जिले के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम कमाया है। पैरा खिलाड़ियों को यकीन है कि मनोज सरकार देश के लिए स्वर्ण पदक जरूर लाएंगे। खिलाड़ियों ने मनोज के टोक्यो पैरालंपिक में खेलने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
राज्य से एकमात्र खिलाड़ी मनोज टोक्यो पैरालंपिक में
अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शरद जोशी का कहना है कि हमें गर्व है कि राज्य से एकमात्र खिलाड़ी मनोज टोक्यो पैरालंपिक में खेल रहे हैं।
जोशी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मनोज देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएंगे। प्रेमा विश्वास उमा और अक्षत रुहेला का भी शरद जोशी की तरह ही मानना है कि मनोज देश के लिए स्वर्ण लेकर आएंगे।