Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार जल्द नौकरशाही में बड़ा फेरबदल कर सकती है आज या कल में हो सकती है लिस्ट जारी

Uttarakhand


प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार जल्द नौकरशाही में बड़ा फेरबदल कर सकती है माना जा रहा है कि आज या कल मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद आईएएस अधिकारियों के विभागों और कार्य क्षेत्रों में बड़ा फेरबदल किया जा सकता है इसमें जिलों से लंबे समय से वहां तैनात अधिकारी हटाए जा सकते हैं वही शासन में भी विवादित अधिकारियों पर भी सीएम कैंची चला सकते हैं माना जा रहा है शासन में लिस्ट लगभग फाइनल हो चुकी है लिस्ट में 10 से 15 आईएएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है अभी तक मुख्यमंत्री ने ज्यादातर चौकानेवाले स्थानांतरण ही किए हैं मुख्य सचिव ओम प्रकाश को हटाकर ऐसे संधू को मुख्य सचिव बनाया वही अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से कार्मिक समेत महत्वपूर्ण विभाग ले लिए वही कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार को बनाकर भी सीएम ने चौंकाया ऐसे में कुछ स्थानांतरण जो हवा में तैर रहे हैं उनमें हरिद्वार देहरादून जैसे जिलों के अधिकारी हटाए जा सकते हैं आबकारी आयुक्त का पद खाली है तो वह भी किसी विश्वास पात्र आईएएस को दिया जा सकता है ऐसे में संभावना है कि आज कल में लिस्ट आएगी तो काफी हद तक चौंकाने वाले नाम सामने आएंगे