Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत की शूटिंग करी शुरू

Bollywood


नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गणपत’ को लेकर चर्चा में हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर फैंस को दी है। इस वीडियो में टाइगर शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने हाथ में क्लैपबोर्ड पकड़ा हुआ है।गणपत एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को जैकी भगनानी, वासु भगनानी और दीपशिखा देशमुख संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे, जबकि फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी। ‘गणपत भाग 1’ के अलावा टाइगर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ और ‘बागी 4’ में भी नजर आएंगे।