देहरादून, 19 सितम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल के दर्शन किए।
उन्होंने सभी देशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत राज्यपाल ने उज्जैन स्थित गुरुद्वारा श्री नानक घाट साहिब में माथा टेका और देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।



