Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल ने की पौधरोपण अभियान की सराहना

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून 14 अगस्त (Big news today) । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में गौरव भारती शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधरोपण किया। संस्था द्वारा वर्ष 2011 से अब तक 1 लाख 25 हजार पौधों के रोपण का महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा करने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

राज्यपाल ने गौरव भारती शिक्षा संस्थान द्वारा पिछले 15 वर्षों में 1 लाख 25 हजार पौधों के रोपण की उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने संस्था के पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

संस्था के अध्यक्ष  एस. पी. सिंह ने बताया कि रोपे गए पौधे केवल संस्थान परिसर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दून घाटी के गांवों, बस्तियों, विद्यालयों, सड़कों के किनारे, मंदिरों तथा घरों के आंगनों में भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर संस्था द्वारा टेबेबुइया को देहरादून का ‘स्मृति वृक्ष’ घोषित करने तथा स्मृति पौधरोपण के लिए इसे निर्धारित प्रजाति के रूप में अपनाने का सुझाव दिया गया।

इस अवसर पर गौरव भारती शिक्षा संस्थान के चेयरमैन  एस.पी. सिंह, एस.बी.एस. यूनिवर्सिटी के मैनेजर  जोरावर सिंह, शिक्षक, रंगमंच कलाकार तथा सांस्कृतिक कार्यकर्ता आलोक उल्फत, पूर्व हॉकी कोच एवं पर्यावरणविद्  पी.के. मेहरिशी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट  जसविंदर सिंह सूडान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *