Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जिलाधिकारी ने की आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
बागेश्वर(Big news today)। जिलाधिकारी ने गुरुवार को हड़बाड़ पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुनर्वास एवं सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए नए भवनों का निरीक्षण करते हुए भवनों के आसपास व आंगन में आई दरारों की स्थिति का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को आंगन एवं आसपास की दरारों के स्थायी समाधान के लिए सुरक्षात्मक कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा राहत एवं पुनर्वास से जुड़े निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्रामीणों के घर सड़क से नीचे स्थित हैं। बारिश का पानी घरों में न पहुंचे, इसके लिए उन्होंने उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *