Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मतदाता दिवस : दून पुलिस ने ली स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की शपथ

Dehradun Uttarakhand


देहरादून। मतदाता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस द्वारा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की शपथ ली गयी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थानो, कार्यालयों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में 15 वें “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने व स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयो, थाना, चौकियों में भी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे थाना / चौकियों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मतदाता दिवस की शपथ ली गई।