Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

SSP/DIG देहरादून ने समस्त अधिकारियों के साथ अपराधों की समीक्षा तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 दृष्टिगत बैठक की गयी दिए ये निर्देश पढ़े

Uttarakhand


Big News Today Report By: Faizy

आज दिनांक 08/01/22 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ अपराधों की समीक्षा तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 दृष्टिगत बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तिथियों की घोषणा होने के दृष्टिगत संपूर्ण राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनपद पुलिस द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा ड्यूटी के दौरान शिथिलता/ लापरवाही बरतने पर उसके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी, साथ ही सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित की शिकायत पर किसी भी अपराध को पंजीकृत करने में यदि किसी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी की जाती है तो संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को 1 वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा थाना क्षेत्र अंतर्गत रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। आगामी चुनावी प्रक्रिया के दृष्टिगत असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्रवाई की थानावार समीक्षा के दौरान थाना स्तर पर की गई कार्रवाई पर नाराजगी प्रकट करते हुए महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे अवांछित तथा असामाजिक तत्व जो चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं अथवा सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं,

उन्हें तत्काल चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्यवाही की जाए। माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट दो की समीक्षा करते हुए महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर ऐसे व्यक्तियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर उक्त स्थानों पर सुरक्षा के समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही अपने-अपने थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरो के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए लापता हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने तथा ऐसे शस्त्र धारकों, जिनके शस्त्र जमा न हुए हो, उन्हें जमा करवाने के निर्देश दिए गए, जिससे कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का व्यव्धान उत्पन्न न हो।
वर्तमान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अनिवार्य तौर पर चलानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठि के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निम्न अधिकारी/ कर्मचारी गणों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस मैन ऑफ द मंथ के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

1- उप निरीक्षक विवेक राठी, चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर
2- कांस्टेबल राजीव कुमार कोतवाली पटेल नगर
3- कांस्टेबल आशीष नेगी कोतवाली पटेल नगर

कार्य का विवरण :-

उक्त कर्मचारीगणों द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को थाना पटेलनगर क्षेत्र से अपह्रत 13 वर्षीय बालक को मात्र 05 घण्टे मे सकुशल बरामद कर 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से पुलिस द्वारा फिरोती हेतु दिये गये 1,50000/-(डेढ लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त वाहन व मोबाइल फ़ोन को बरामद किया गया था।

1- उप निरीक्षक नीरज त्यागी, थाना रायवाला
2- कांस्टेबल कुलदीप सिंह
3- कॉन्स्टेबल प्रवीण नेगी

कार्य का विवरण :-

उक्त अधिकारी/ कर्मचारी गणों पेशेवर अन्तर्राज्यीय सपेरा गिरोह के 06 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर रायवाला, ऋषिकेश, सहसपुर क्षेत्र में हुयी (05) चोरियों का खुलासा करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण बरामद किए गए थे।

1- कॉन्स्टेबल नवनीत, एसओजी देहात

कार्य का विवरण :-

उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा थाना ऋषिकेश, रायवाला क्षेत्र अंतर्गत हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं के खुलासे तथा घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।

उक्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात/ नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी/ थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।