Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

SSP देहरादून ने की स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाक़ात इन विषयों पर हुयी चर्चा

Uttarakhand


Big News Today

देहरादून 13 सितंबर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने शहर में ट्रैफ़िक व्यवस्था संबंधित विभिन्न विषयों पर एसएसपी से वार्ता की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधों के लिए भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सराहना की। वहीं विधानसभाध्यक्ष ने विधानसभा भवन के बाहर एवं यमुना कॉलोनी स्थित मंत्रियों एवं वीआईपी अावास के बाहर अनावश्यक लगने वाली गाड़ियों की अन्यत्र व्यवस्था करने संबंधित विषय पर निर्देशित किया साथ ही यमुना कालोनी में ट्रैफ़िक व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए कहा।