Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रानीपोखरी थाना इंचार्ज शिशुपाल राणा और उनकी टीम ने एक व्यक्ति किया गिरफ़्तार

Uttarakhand


देहरादून थाना रानी पोखरी, Report By: Faizan khan

अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए एक व्यक्ति 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मय वाहन कार सेंट्रो के साथ गिरफ्तार

 पुलिस उपमहानिरीक्षक  /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अवैध मादक  पदार्थों /शराब की तस्करी एवं बिक्री  पर  रोक लगाये जाने एवं अवैध शराब की बरामदगी हेतु सघनता से चेकिंग हेतु जनपद के समस्त उच्च अधिकारी गणों एवं समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को अभियान चलाकर अधिक से अधिक मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया  प्राप्त निर्देशों के क्रम में *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय*  के निर्देशानुसार, *क्षेत्राधिकारी डोईवाला महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में  थानाध्यक्ष रानीपोखरी द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों /शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के  विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं देहरादून ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सभी वाहनों की सघनता से चेकिंग  हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया ।

    इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29/01/2022की सुबह  नागा घेर रानीपोखरी पुल के पास चेकिंग के दौरान समय 10:00 बजे एक व्यक्ति को 72 हाफ (03 पेटी) 48 पव्वे (01 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब { ROYAL STAG PREMIER WHISHKY } व 48 पव्वे ( 01 पेटी 8PM WHISKY)मय वाहन कार सैंट्रो के साथ अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसे आज माननीय न्यायालय ऋषिकेश के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अमित प्रताप पुत्र सतीश कुमार निवासी रायवाला थाना रायवाला देहरादून उम्र 39 वर्ष

बरामदगी माल
1- 72 हाफ (03 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब { ROYAL STAG PREMIER WHISHKY }
2- 48 पव्वे (01 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब { ROYAL STAG PREMIER WHISHKY }
3- 48 पव्वे ( 01 पेटी 8PM WHISKY)
2- *वाहन कार संख्या-UA07R 4206 सैंट्रो
*पुलिस टीम*
1-उपनिरीक्षक शिशुपाल राणा थानाध्यक्ष रानी पोखरी देहरादून 2- महिला उप निरीक्षक प्रीति सैनी 3- कॉन्स्टेबल वीर सिंह 4- कॉन्स्टेबल दिनेश 5- कांस्टेबल अखिलेश यादव