Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्पीकर ऋतु भूषण खंडूरी ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की|

Uttarakhand


तिरुवनंतपुरम; Report By-: faizan khan

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने केरल प्रवासीय दौरे के दौरान तिरुवनंतपुरम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया|

इस अवसर पर राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच केरल एवं उत्तराखंड राज्य में पर्यटन गतिविधियों एवं विकास योजनाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई| वहीं राज्यपाल ने उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को अपनी शुभकामनाएं दी व उनसे सदन संचालन के अनुभव एवं उत्तराखंड विधानसभा की संसदीय कार्यवाही के बारे में भी जानकारी ली|