Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 2 सितंबर 1994 को हुए मसूरी गोलीकांड की 27 वीं बरसी पर शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की

Uttarakhand


देहरादून 1 सितंबर Big News Today Report

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 2 सितंबर 1994 को हुए मसूरी गोलीकांड की 27 वीं बरसी पर शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण शहीदों के संघर्ष व बलिदान से हुआ है l उत्तराखंड राज्य को प्राप्त करने के लिए अनेक लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है l अग्रवाल ने कहा है कि राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है परंतु हमें उन शहीदों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए जिनके संघर्ष के बल पर उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है l अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश के विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में हर व्यक्ति को अपनी निष्ठा लगन व कार्य के प्रति समर्पित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा।