Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से स्पीकर ऋतु खंडूरी ने शिष्टाचार भेंट की

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज केंद्रीय ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के उत्तराखंड आगमन पर शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया|

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के देहरादून स्थित शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की| इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई|केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को शुभकामनाएं दी|

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे|