Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की प्रदेश के विकास से सम्बंधित विषयों पर हुयी चर्चा

Uttarakhand


देहरादून 9 जुलाई।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।
शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।वहीं उत्तराखंड विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर भी दोनों ही नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल भी मौजूद थे।