Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शिल्पी अरोरा बनी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

Uttarakhand


नई दिल्ली/ देहरादूनI (M. Faheem 'Tanha'): कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं उद्यमी शिल्पी अरोड़ा ने बड़ा मुकाम हासिल किया हैI शिल्पी अरोड़ा को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया हैI वे अब तक उत्तराखंड कांग्रेस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुकी हैंI इसके अलावा वे एक सफल उद्यमी भी हैंI शिल्पी अरोड़ा को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर तमाम समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैंI शिल्पी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का इस जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट भी लिखी हैI जिसको हम अपने पाठकों के लिए नीचे हूबहू प्रकाशित कर रहे हैं I

शिल्पी अरोड़ा ने जताया आभार

“अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के रूप में मुझ पर विश्वास जताने और यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी, संगठन महासचिव श्री केसी वेणुगोपाल जी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

मैं हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और विश्वास के लिए भी आभारी हूँ, जिनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिल रही है।

मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ महिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने तथा देश की अधिक से अधिक महिलाओं को उनके अधिकार, सम्मान और नेतृत्व की भूमिका दिलाने के लिए सतत प्रयास करती रहूँगी।”- शिल्पी अरोड़ा,राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस