Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 110 करोड़ में बनेगा सचिवालय, सीएम ने किया शिलान्यास

Uttarakhand


सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण विकास के रास्ते पर एक कदम और बढ़ाया

भराणीसैंण-गैरसैंण ( चमोली )

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में उत्तराखण्ड सचिवालय गैरसैंण का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत 110 करोङ रूपए है। गैरसैंण भराङीसैण में विधानसभा भवन के बाद अब सचिवालय भी जल्द ही बनेगा। सचिवालय का शिलान्यास करके त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण विकास के रास्ते पर एक कदम और बढ़ा दिया है। 

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 240 करोड़ 16 लाख 18 हजार रूपए के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। कुल 81 विकास  कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें 207 करोड़ 24 लाख 75 हजार रूपए लागत के 46 कार्यों का शिलान्यास किया गया जबकि 32 करोड़ 91 लाख 43 हजार रूपए के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के सुनियोजित विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाकर अल्पकालीन व दीर्घकालीन योजनाओं पर काम कर रहे हैं। इसमें विशेषज्ञों की राय ली जाएगी।

गैरसेण में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया उनमें गैरसैंण शहर एव एडजवांइनिंग आबादी में पेयजल आपूर्ति हेतु रामगंगा नदी पर बांध निर्माण कार्य लागत 6535.64 लाख, विकास खण्ड दशोली में बछेरधार से बछेर गांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 204.17 लाख, कुण्ड काॅलोनी गोपेश्वर में राजस्व विभाग के टाईप 1 के चार आवासों का निर्माण लागत 52 लाख, श्री बद्रीनाथ में चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य विभागीय स्टाफ हेतु हाॅस्टल का निर्माण लागत 100 लाख, श्री बद्रीनाथ में यात्रियों की सुविधा हेतु चार कक्षों का निर्माण लागत 50 लाख, सिरोपाणी गंजेड मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 117.43 लाख शामिल है