Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चमोली – जोशीमठ, ओली मार्ग पर बर्फ में दबे 02 लोगों के शवों को SDRF ने किया रिकवर देखे

Uttarakhand


फ़ोटो: मृतकों को बाहर निकालती SDRF की टीम

Big News Today

01 जनवरी 2021 को थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि ओली मार्ग पर गोडसू नामक स्थान पर 02 शव दिखाई दे रहे हैं। जिसके लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी लवकुश के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ की उक्त 02 शव 01 पुरुष व एक महिला के है, जो सम्भवतः ओली में घूमने के लिए आये थे। ओली से लगभग 05 किमी0 ऊपर अत्याधिक बर्फ पड़ने के कारण दोनो बर्फ में ही दब गये।

SDRF टीम द्वारा दोनो लोगों संजीव गुप्ता उम्र 50 वर्ष व सींशा गुप्ता उम्र 35 वर्ष , निवासी महाराष्ट्र के शवों को बर्फ से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से जोशीमठ लाया गया।