Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

यहाँ नहर में डूबा 19 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद, पढ़िए पूरी ख़बर

Uttarakhand


देहरादून – Big News Today

डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबा 19 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।

आज दिनांक 11 मई 2022 को चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना से अवगत कराया गया है कि डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय किशोर डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त किशोर की सर्चिंग हेतु राफ्ट व डीप डाइवर्स की सहायता से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया। डीप डाइवर द्वारा 25 से 30 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर के शव खोज निकाला गया व उक्त किशोर नाम वेदांक जोशी पुत्र राजेंद्र जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी तहसील चकराता के शव को बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।