Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एसडीएम डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली का किया आकस्मिक निरीक्षण , व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा , ख़ुद का भी कराया चेकअप

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

बृहस्पतिवार को एसडीएम डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली का आकस्मिक निरीक्षण किया।

एसडीएम नेगी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में तैनात तीन चिकित्सा अधिकारी में से 2 उपस्थित मिले जबकि एक डॉ मधुस्मिता बिष्ट को उच्च शिक्षा के लिए छुट्टी पर जाना बताया गया। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक फार्मासिस्ट तथा 3 एएनएम भी अवकाश पर रही।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में एक फार्मासिस्ट,हेल्थ सुपरवाइजर मौजूद रही।

केंद्र में उपलब्ध दवा एवं वैक्सीनेशन स्टॉक , सफाई व्यवस्था , लेबर रूम, वैक्सीनेशन रूम आदि का भी निरीक्षण किया गया । साथ ही निशुल्क जांच केंद्र का निरीक्षण किया गया जिस का संचालन चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर देहरादून के माध्यम से किया जा रहा है । मौक़े पर ही एसडीएम नेगी ने स्वयं द्वारा निशुल्क जांच केंद्र मैं खुद की बीपी एवं शुगर की जांच कराई गई। निरीक्षण के दौरान डॉ श्वेता धौंडियाल, डॉ पूनम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।