Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नए DM के लिए विभागों का निरीक्षण करना होता है महत्वपूर्ण…. !

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : जिले का चार्ज संभालते ही DM देहरादून ने विभागों के औचक निरीक्षक व निरीक्षण का काम शुरू कर दिया है I किसी भी नए डीएम के लिए यह सबसे जरूरी होता है कि वह जिले के अपने सभी विभागों का निरीक्षण करके कामकाज उनकी स्थिति को समझ ले I विभागों की व्यवस्थाओं को भी देख ले ताकि कौन सा विभाग कहां है, कैसे कम कर रहा है, क्या स्थिति है, विभागीय कार्यालय की यह सब डीएम की नजर में आ जाएI जिले का प्रशासनिक मुखिया होने के नाते डीएम के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण होता है कि वह अपनी फिंगर टिप्स पर यह ध्यान रखें कि संबंधित जिले में कौन सा विभाग कहां है, उसमें व्यवस्थागत किस प्रकार की व्यवस्थाएं हैं I ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागों की समीक्षा बैठकों में उसको वह सब चीज ध्यान रहेI और कोई विभागीय अधिकारी बहानेबाजी ना कर सके I

जिलाधिकारी देहरादून ने किया जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण, पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की दी चेतावनी, कार्यालय में प्राप्त विभिन्न योजनाओं के आवेदनों का हो समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों का ठीक से रख रखाव करें। योजनाओं का लाभ पात्रों को समयबद्धता से मिले। ब्लॉक स्तर के कार्यालयों की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश

BIG NEWS TODAY : देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रातः 09.55 बजे सर्वे चौक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पंहुचे।

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन सहित अन्य योजनाओं की ब्लॉक वार जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का अवलोकन भी किया। साथ ही, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी योजना का आवेदन 07 दिन से अधिक लम्बित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। आवेदन लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में आने वाले लोगों से वार्ता भी की, उनकी समस्या सुनते हुए समाज कल्याण अधिकारी को शाम तक समस्या का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें इसके लिए पेंशन सम्बन्धी व अन्य प्रकरणों पर कोई भी आवेदन एक सप्ताह से अधिक लंबित ना रहे। आवेदन में कमियां पाए जाने की सूचना आवेदक को समय पर उपलब्ध कराते हुए कमियां दूर करते हुए अग्रिम प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

जिलाधिकारी ने सिस्टम ऑनलाईन होने के बावजूद योजनाओं के आवेदनों 15 से 18 दिन की पेंडेंसी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी की पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में अभिलेखों का ठीक से रख रखाव न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, अभिलेखों का उचित रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम अनुसूचित जाति अनुदय ऋण योजना के आवेदन की जानकारी लेते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर समन्वय करते हुए निर्देशों से अवगत करा दिया जाए, कि किसी भी योजना का आवेदन निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करें तथा अभिलेखों का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर के कार्यालय के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑफलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों पर प्राप्ति तिथि अंकित हो तथा अभिलेखों का विवरण उल्लिखित हो।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।