Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव में की शिरकत, सरकार की ओर से की डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा

Dehradun Rudraprayag Uttarakhand


रुद्रप्रयाग/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: पशुपालन, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव में शिरकत की. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र को प्रकृति ने नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया है. जनपद रुद्रप्रयाग के चहुंमुखी विकास के लिए सामूहिक पहल की जाएगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुंच सके. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त उत्तराखंड बनाने का सपना शीघ्र साकार होगा.

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि पर्वतीय क्षेत्रों के पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए गोद वैली के रूप में विकसित करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है. जागतोली खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री व खेल मंत्री से वार्ता की जायेगी. उन्होंने जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की.

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि आने वाले समय में जागतोली दशज्यूला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की सामूहिक पहल की जायेगी. उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में स्थानीय लघु उद्योगों को अपनाने का आह्वान किया.