Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने सामाजिक समरसता की शिक्षा देने के साथ समाज की बुराईयों को दूर करने का कार्य किया। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की धरोहर है। संत रविदास कभी किसी को जाति से ऊंचा या नीचा नहीं मानते थे, वे मानवता में यकीन करते थे. उनका मानना था कि मानव ईश्वर की एक रचना है और सभी मानव एक समान हैं, उनके अधिकार भी समान हैं. यही वजह है कि संत रविदास की शिष्यों में हर जाति और धर्म के लोग शामिल थे. संत रविदास को गुरु रविदास, रैदास, रूहिदास, रोहिदास, सतगुरु और जगतगुरु नामों से पुकारा जाता है.