Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से दर्जन भर मजदूर दबे, अब तक पांच शव बरामद

Dehradun Uttarakhand


रुड़की /देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड के रुड़की से दुःखद खबर सामने आ रही है जहां, आज मंगलवार को यहां एक दर्दनाक हादसा हो गया है, दीवार गिरने के कारण दर्जन भर मजदूर मलवे में दब गये, जिनमे से जेसीबी की मदद से अब तक पांच शव बरामद किये गये हैं,
जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के अंतर्गत रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है,
जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है