Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

वृषभ राशि वालों का कैसा रहेगा साल 2021, अम्बिका से जानिए

Uttarakhand


प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर अम्बिका

ज्योतिष/आस्था

वृषभ राशि वालों को प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर ‘ अम्बिका ‘ बता रहीं हैं, कि कैसा रहेगा आपका साल 2021. ( ईमेल: ambika.9760reader@gmail.com ) (मोबाइल: 9760157885 )

वृषभ राशि

साल 2021 के पहले महीने के मध्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए भी यह समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। हालांकि धन का संचय करने में आपको सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है और यश की भी प्राप्ति होगी। मार्च-अप्रैल में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और बीमारियों से निजात मिलेगी। साल के मध्यम में व्यापार को लेकर कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है, साथ ही संतान के भविष्य को लेकर भी भागदौड़ रहेगी। अक्टूबर-नवंबर में विवाह के अच्छे प्रस्ताव सामने आएंगे और महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी। साल के अंतिम माह में लंबी दूरी की यात्रा और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि वाले ये करें

साल 2021 को खुशहाल बनाने के लिए आपको अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। शुक्रवार के दिन इत्र का प्रयोग जरूर करें। साथ ही कन्याओं को सफेद रंग मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आप अपने आने वाले साल को अनुकूल बनाने में कामयाब हो सकते हैं।