Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ऋषभ पंत की मदद करने वालों को किया जाएगा सम्मानित: डीजीपी 

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: सड़क हादसे के बाद घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने वालों को पुलिस सम्मानित करेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पंत की घायल होने के बाद रोडवेज चालक व परिचालक के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की है। उन्हें परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की गुड सेमेरिटन स्कीम के तहत सम्मानित किया जाएगा। 

डीजीपी ने बताया कि किसी भी सड़क दुर्घटना के पीड़ित के लिए पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता है। उस एक घंटे में पीड़ित को आवश्यक उपचार मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। आमजन में इस व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमेरिटन स्कीम को लागू किया गया है। डीजीपी ने घायलों की मदद करने के लिए लोगों से अपील की है। आश्वस्त किया है कि लोगों की पुलिस पूरी तरह से मदद करेगी।