Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

खेल मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, बालिका छात्रावास रोशनाबाद व वंदना कटारिया स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया, मंत्री ने अधिकारियों को खेल विभाग की वेबसाइड तैयार करने को कहा

Uttarakhand


हरिद्वार Big News Today

बालिका छात्रावास में जाकर रेखा आर्या ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
अधिकारियों को खेल विभाग की वेबसाइड तैयार करने को भी कहा।*

हरिद्वार: आज मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद(हरिद्वार) जाकर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, बालिका छात्रावास रोशनाबाद व वंदना कटारिया स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया।

बालिका छात्रावास में जाकर छात्राओं से उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही वंदना कटारिया हॉकी स्टेडिम का भी निरीक्षण किया , और अन्य दूसरे निर्माण कार्यों जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट ली और कामों को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए । बच्चों के साथ हॉकी खेलकर ख़ुशी हुई कि आज लड़कियां भी अच्छा खेल रही हैं। बालिका छात्रावास में छात्राओं के साथ भोजन किया व गुणवत्ता देखी।अधिकारियों से खेल विभाग के कैलेंडर के बारे में जानकारी ली। साथ ही खेल विभाग की वेबसाइट बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम का जायजा लिया ,साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने लेकर निर्देशित किया

इस दौरान प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट , प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र कुमार यादव व ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे ।