Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“जय जवान जय किसान” जयघोष के साथ तिरंगे की थीम पर अनाजों से निर्मित सैकड़ों राखियों को भेजने का आचार्य बिपिन जोशी ने किया शुभारंभ

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देहरादून की बहिनों द्वारा सैनिक बलों, अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस बलों के जवानों के लिए “जय जवान जय किसान” जयघोष के साथ तिरंगे की थीम पर अनाजों से निर्मित सैकड़ों राखियों को भेजने का शुभारंभ आज आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के कर कमलों से किया गया.

आचार्य जोशी ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगे की थीम पर अनाजों से निर्मित राखिया बनाई जा रही हैं जो भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की प्रीति के साथ-साथ समृद्ध भारत निर्माण का संदेश दे रही हैं.

आजीविका ज्ञान वाटिका के निदेशक आजीव विजय और प्रधानाचार्य नीलम विजय ने बताया लगभग 20 दिनों की मेहनत से 50 से भी अधिक बहिनों ने 1100 राखियां बनाई हैं जिनको सेना, अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस बलों के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह आदि को भेजा जा रहा है।