Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एक दिवसीय चमोली दौरे पर रहे राज्यपाल गुरमीत सिंह

Chamoli Dehradun Uttarakhand


चमोली/देहरादून, बिग न्यूज़ टुडे। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह इन दिनों उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में राज्यपाल गुरमीत सिंह सोमवार को चमोली दौरे पर रहे। चमोली जनपद के जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पुलिस मैदान में राज्यपाल के हेलीकाप्टर ने लैंडिंग की। उसके बाद राज्यपाल का काफिला जिला कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। यहां कलेक्ट्रेट स्थित जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
राज्यपाल ने यहां अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही राज्यपाल ने रेडक्रास समिति के सदस्यों की भी बैठक ली। अप्रैल महीने में राज्यपाल ने बागेश्वर, उत्तरकाशी और चंपावत का दौरा किया। बागेश्वर में राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं समेत कई संगठनों से मुलाकात की थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए, क्योंकि बागेश्वर जिले में पर्यटन, साहसिक पर्यटन के साथ ही होम स्टे की अपार सम्भावनाएं हैं।